[ad_1]
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दो दिन मध्य प्रदेश में तीन सभा और एक रोड शो करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को राजगढ़ के खिलचीपुर और अशोकनगर के पिपरई में सभा को संबाेधित करेंगे।
By Neeraj Pandey
Publish Date: Thu, 25 Apr 2024 11:04 PM (IST)
Updated Date: Thu, 25 Apr 2024 11:04 PM (IST)
HighLights
- केंद्रीय गृह अमित शाह राजगढ़ और अशोकनगर में करेंगे सभा
- मुख्यमंत्री डा मोहन यादव भी शाह के साथ रहेंगे
- प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों ने अमिट छाप छोड़ी : मुख्यमंत्री
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दो दिन मध्य प्रदेश में तीन सभा और एक रोड शो करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को राजगढ़ के खिलचीपुर और अशोकनगर के पिपरई में सभा को संबाेधित करेंगे। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव भी शाह के साथ रहेंगे। राजगढ़ लोकसभा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। गुना से भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं।
प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों ने बताया कि शाह पहले अशोकनगर जिले के पिपरई पहुंचेंगे। यहां मंडी प्रांगण में वे ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। पिपरई मुंगावली विधानसभा में आता है, जहां से कांग्रेस के उम्मीदवार राव यादवेंद्र सिंह यादव के पति राव देशराज सिंह यादव तीन बार भाजपा के विधायक रहे हैं।
यादवेंद्र ने पांच माह पूर्व भाजपा छोड़कर कांग्रेस के टिकट पर मुंगावली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन भाजपा के बृजेंद्र सिंह यादव से पराजित हो गए थे। पिपरई के बाद शाह दोपहर डेढ़ बजे राजगढ़ जिले के खिलचीपुर पहुंचकर जनसभा करेंगे। यहां से पार्टी के उम्मीदवार रोडमल नागर हैं। राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता की यह पहली सभा है। यहां अभी तक मुख्यमंत्री डा.माेहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा सभा कर चुके हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों ने अमिट छाप छोड़ी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों ने प्रदेश में अमिट छाप छोड़ी है। प्रदेश में उनकी चुनावी सभाएं और भोपाल में रोड-शो के बाद पूरा प्रदेश मोदीमय हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी और मेरे प्रदेश भर में दौरे हुए हैं। आगे होने वाले मतदान में पार्टी की तैयारियां, मतदान बढ़ाने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में चर्चा की गई है।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह बात कही। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को छह सीटों पर अधिक से अधिक मतदान की अपील लोगों से की है। उन्होंने कहा कि मतदान सबका अधिकार है। लोग अधिक से अधिक मतदान करें, इसका प्रयास चुनाव आयोग व प्रशासन भी कर रहा है। भाजपा कार्यकर्ता भी पूरा प्रयास कर रहे हैं कि अधिकतम मतदान हो। बीता सप्ताह बहुत गर्मी के साथ शादियों वाला रहा है। हमारे कार्यकर्ताओं ने बहुत अच्छे से चुनाव लड़ा और बड़े पैमाने पर मतदान भी हुआ है।
- ABOUT THE AUTHOR
नीरज डिजिटल पत्रकारिता के मजबूत सिपाही हैं एक मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट तौर पर कार्य करने में पारंगत हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और …
[ad_2]
Source link