Índia, Naiduna, Hindi

[ad_1]

Jabalpur News : आर. हरिकुमार की सेवानिवृत्त के बाद 30 अप्रैल को नए सीएनएस के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Sat, 20 Apr 2024 02:11 PM (IST)

Updated Date: Sat, 20 Apr 2024 02:11 PM (IST)

Jabalpur News : भारतीय नौसेना के नए प्रमुख बनेंगे सतना के महुराड़ में जन्‍मे दिनेश त्रिपाठी, चार माह में पदोन्नति, यह भी हैं उपलिब्‍धयां

HighLights

  1. केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय से अधिसूचना जारी।
  2. सैनिक स्कूल रीवा में छठी कक्षा में प्रवेश लिया था।
  3. रीवा में वर्ष 1981 में पास आउट हुए थे।

Jabalpur News : नई दुनिया डिजिटल डेस्‍क, जबलपुर। भारतीय नौसेना के प्रमुख आर. हरिकुमार की सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद 30 अप्रैल को सतना के महुराड़ में जन्‍मे दिनेश त्रिपाठी नए सीएनएस के रूप में कार्यभार संभालेंगे। दिनेश त्रिपाठी इसी साल जनवरी में नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख नियुक्त किए गए। 15 मई 1964 को रामपुर बाघेलान के महुराड़ में जन्‍मे थे। प्रारंभिक शिक्षा महुराड़ के सरकारी स्कूल फिर 1973 में सैनिक स्कूल रीवा में छठी कक्षा में प्रवेश लिया। 1981 में पास आउट हुए थे।

दिनेश त्रिपाठी को खेलकूद में ज्‍यादा दिलचस्‍पी

टेनिस, बैडमिंटन और क्रिकेट शौक रखने वाले दिनेश त्रिपाठी खेलकूद में ज्‍यादा दिलचस्‍पी है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) खडगवासला के पूर्व छात्र डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन से स्नातक और थिमैया मंडल विजेता भी हैं। अंतरराष्ट्रीय संबंधों, सैन्य इतिहास, विज्ञान और कला में गहरी रुचि रही है।

स्वास्थ्य विभाग में कंपाउंडर थे पिता

दिनेश त्रिपाठी के परिवार में 87 वर्षीय माता रजनी त्रिपाठी, दो भाई बहन है। पिता का देहांत हो चुका है। वे स्वास्थ्य विभाग में कंपाउंडर थे। छोटे भाई वीरेंद्र त्रिपाठी का वर्ष 2016 में निधन हो गया था। एक और छोटा भाई धनंजय त्रिपाठी लंदन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। सबसे छोटी बहन शशिकला का विवाह हो चुका है। दिनेश त्रिपाठी की पत्नी शशि कलाकार और गृहिणी हैं। बेटा सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता हैं।

कई महत्वपूर्ण कार्यभार संभाले

दिनेश त्रिपाठी 1985 में भारतीय नौसेना में सेकंड लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुए थे। भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला, केरल में पढ़ाई की। मैंने कमांडेंट के रूप में काम किया। बेहतरीन सेवाओं के लिए उन्हें अति विशिष्ट सेवा पदक, नौसेना पदक और रॉबर्ट ई बेटमैन पदक से सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

[ad_2]

Source link

Notícias

Indonésia, Republika, Indonésio

[ad_1] REPUBLIKA.CO.ID, JAKARTA — Direktur Jenderal Bea dan Cukai Kementerian Keuangan Askolani buka suara soal tingginya sanksi administrasi barang impor. Dia menjelaskan besaran sanksi administrasi

Indonésia, Indo Pos, Indonésio

[ad_1] Harianjogja.com, DEPOK—Ombudsman Republik Indonesia (ORI) DIY meminta masyarakat untuk melapor jika menemui tiang-tiang kabel yang tampak semrawut. Laporan-laporan yang datang dari masyarakat ini akan

Hong Kong, South China Morning Post, Inglês

[ad_1] Hong Kong authorities will step up enforcement on illegal ride-hailing services and rogue taxi drivers over the coming Labour Day “golden week” holiday, while

Tailândia, Business Day News, Tailandês

[ad_1] มูลนิธิสุญญตาวิหารเผยหลักสูตรการดับทุกข์สำหรับผู้บริหารระดับสูงรุ่นแรก มีผู้สนใจในช่วงสองอย่างล้นหลาม รองประธานมูลนิธิฯเผยมีทั้งอดีตรัฐมนตรี อดีต สว. และอดีตปลัดกระทรวง สนใจ ชี้หลักสูตรนี้เหมาะกับโลกในยุคปัจจุบัน นายสมชาย เลิศด้วยลาภ รองประธานมูลนิธิสุญญตาวิหาร เปิดเผยว่าด้วยสถานการณ์ปัจจุบันสิ่งที่เกิดขึ้นทั้งในประเทศไทยและในโลก ทั้งปัญหาสังคม ปัญหาเศรษฐกิจ ปัญหาทุกอย่างอีกมากมายที่เกิดขึ้น สำหรับผู้บริหารจะมีการรับรู้และรับผิดชอบมากกว่าบุคคลทั่วไป ทั้งผู้บริหารหน่วยงานภาครัฐ และผู้บริหารหน่วยงานภาคเอกชน โดยทุกข์ที่เกิดขึ้นนั้น เกิดเพราะความรับผิดชอบที่มีต่อตัวเอง หน่วยงานและสังคม รวมถึงประเทศการเป็นทุกข์สำหรับผู้บริหารแล้ว มักจะไม่สามารถบอกหรือปรึกษาใครได้ เพราะความน่าเชื่อถือและความคาดหวังของคนในองค์กร