आज राजधानी में भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। मप्र भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले हलचल तेज हो गई है।
Publish Date: Mon, 11 Dec 2023 12:30 PM (IST)
Updated Date: Mon, 11 Dec 2023 12:36 PM (IST)

HighLights
- राजनीतिक हलकों में यह सवाल तैर रहा है कि क्या आज घोषित होगा मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री
- मप्र भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले हलचल तेज हो गई है।
- भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक के लक्ष्मण ने एएनआइ से कहा है कि 3 सदस्यीय कमेटी विधायकों से चर्चा करेगी।
#WATCH दिल्ली: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के चयन पर राज्य के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक के लक्ष्मण ने कहा, “आज शाम विधायक दल की बैठक होगी। मनोहर लाल खट्टर की 3 सदस्यीय कमेटी विधायकों से चर्चा करेगी। बाद में आलाकमान उस पर निर्णय लेंगे।” pic.twitter.com/YTpvmmRyiT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2023
राजनीतिक हलकों में यह सवाल तैर रहा है कि क्या आज घोषित होगा मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री या बैठक के बाद आलाकमान इस बारे में कोई निर्णय लेगा।
हालांकि भोपाल पहुंंचने से पहले भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक के लक्ष्मण ने एएनआइ से कहा है कि 3 सदस्यीय कमेटी विधायकों से चर्चा करेगी। बाद में आलाकमान उस पर निर्णय लेंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक पार्टी के कार्यालय में दोपहर बाद होनी है।
भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा के लक्ष्मण और भाजपा की राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा भोपाल पहुंच चुकी हैं। मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विमानतल पर पर्यवेक्षकों का स्वागत किया।
भोपाल आगमन के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान से मिलने सीएम हाउस पहुंचे। वहीं मीडिया से बातचीत में वीडी शर्मा ने कहा कि हम राज्य के लिए मुख्यमंत्री चुनेंगे।